छठी बार विधायक बने विजय कुमार मंडल ने नए मंत्रिमंडल को दी भव्य बधाई
छठी बार विधायक बने विजय कुमार मंडल ने नए मंत्रिमंडल को दी भव्य बधाई

जे टी न्यूज, पटना–सिकटी :
बिहार राजनीति के स्वर्णिम अध्याय में गुरुवार को नया इतिहास जुड़ा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ग्रहण कर “स्थिर नेतृत्व” की मिसाल कायम की।
राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली।
सिकटी के छठी बार विधायक और बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय कुमार मंडल ने पूरे मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए कहा—“यह टीम बिहार को नई दिशा, नया वेग और नई ऊंचाई देगी। सुशासन का यह अध्याय ऐतिहासिक साबित होगा।”
उन्होंने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश के बाद गठित यह मंत्रिमंडल विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था को नई मजबूती देगा।
🟧 विजय कुमार मंडल का संदेश
सीमांचल को नई विकास परियोजनाओं से बड़ा लाभ मिलेगा
केंद्र–राज्य समन्वय से ग्रोथ रफ्तार पकड़ेगी
मंत्रिमंडल में संतुलन व अनुभव से जनता को ठोस परिणाम मिलेंगे
🟨 शपथ लेने वाले तमाम मंत्रियों की सूची (एक नज़र में)
मुख्यमंत्री,नीतीश कुमार (जदयू)
उप मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी (भाजपा) एवं विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)
*जदयू कोटे से मंत्री*
विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मो. जमा खान
*भाजपा कोटे से मंत्री*
डॉ. दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे,नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद,लखेन्द्र रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार
*अन्य सहयोगी दल*
संतोष सुमन (हम), संजय पासवान (लोजपा-रा), संजय सिंह (लोजपा-रा), दीपक प्रकाश (रालोमो)
*“सुशासन का नया संस्करण — उम्मीदों की नई उड़ान”*
विजय मंडल की ओर से बिहारवासियों को संदेश
“नई टीम, नया संकल्प… बिहार अब और तेज़ चलेगा।”

