हसनपुर थाना क्षेत्र में जांच घर संचालक की हत्या
आक्रोशित लोगों ने किया घंटों हसनपुर सखवा मुख्य पथ को जाम
हसनपुर थाना क्षेत्र में जांच घर संचालक की हत्या
आक्रोशित लोगों ने किया घंटों हसनपुर सखवा मुख्य पथ को जाम

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: हसनपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर – सखवा पथ में गंगासागर स्थित पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे एक युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के सखवा गाँव निवासी भिखो यादव के पुत्र अनीश कुमार के रूप में किया गया। जो पेशे से लैब टैक्नीशियन संचालक बताया जाता है।

बुधवार की अहले सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा तो घटना की जानकारी हसनपुर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जांच घर संचालक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने हसनपुर सखवा पथ एवं हसनपुर बाजार के गांधी चौक पर बांस बल्ली लगाकर यातायात को घंटों जाम रखा, जिससे आम यात्री खासे परेशान दिखे। पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।


