इंटर्नशिप सह करियर मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
इंटर्नशिप सह करियर मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) :

नई शिक्षा नीति के तहत एजुकोन सलूशन एंड ट्रेडर्स के तत्वावधान में इंटर्नशिप सह करियर मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भव्य आयोजन शिवा उत्सव महल, क़ाली स्थान सासाराम में किया गया। इस मौके पर यू जी सेमेस्टर-5 के उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिन्होंने एजुकोन के मार्गदर्शन में 120 घंटे की इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की। विशेष आमंत्रित अतिथिगण एवं मुख्य अतिथि कमल बहादुर, सीनियर एडवोकेट एवं सामाजिक चिंतक,
विशिष्ट अतिथिगण आलोक सिंह (डायरेक्टर, कृष्णा सेंट्रल स्कूल, मोहनिया) प्रेरक शिक्षाविद् एवं समाजसेवी, डॉ. राजन सिंह, विभागाध्यक्ष (इंग्लिश), शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज भभुआ सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं वक्ता, कौशल बहादुर, सीनियर एडवोकेट एवं समाजसेवी, मनोज कुमार, अमित कुमार उर्फ सोना, मंटू पाठक, अजीत कुमार पत्रकार, संजय कुमार तिवारी समाजसेवी एवं वरीय पत्रकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था का नेतृत्व एवं औपचारिक स्वागत एजुकोन सलूशन एंड ट्रेडर्स की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अतिथिगण का स्वागत किया गया। चेयरमैन कमलेश कुमार सिन्हा, जॉइंट सेक्रेटरी, मेडिकल एसोसिएशन, बिहार, डायरेक्टर मोहित कुमार सिन्हा
को-डायरेक्टर अमन सिन्हा, किशन श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव
के द्वारा अतिथिगण का स्वागत मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर किया गया। जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण एवं संस्था प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। यह आयोजन ज्ञान, प्रगति एवं अनुशासन का प्रतीक बनकर उभरा।
इसके बाद डॉ. राजन सिंह ने सेमिनार की मुख्य थीम प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास और इंटर्नशिप की अनिवार्यता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। आलोक सिंह ने प्रेरक वक्तव्य देते हुए कहा कि संरचित इंटर्नशिप विद्यार्थियों की दृष्टि, आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मुख्य अतिथि कमल बहादुर एवं चेयरमैन कमलेश कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का औपचारिक समापन डायरेक्टर मोहित कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस कार्यक्रम में एजुकोन टीम के सदस्य दीपक, विकास पाठक, पुष्पराज, रिंकू सिन्हा, चन्दन, विक्की भारद्वाज सहित कई अन्य उपस्तिथ रहे।


