विपिन ने अपने ससुर मुन्ना कुमार सिंह को चंदौली के सड़कों पर उतरा था मौत के घाट
विपिन ने अपने ससुर मुन्ना कुमार सिंह को चंदौली के सड़कों पर उतरा था मौत के घाट

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास),
एन बाबा:
विपिन कुमार सिंह पिता चंदेश्वर सिंह ग्राम तेंदूनी
निवासी अपने ही ससुर को पैसे की लेनदेन में मौत की घाट उतारा था। स्वर्गीय मुन्ना कुमार सिंह का भतीजा बिट्टू कुमार सिंह पिता बबन सिंह के द्वारा घटना का पूरा इतिहास खगालने पर पता चला की शादी के बाद से ही विपिन कुमार बेरोजगार था। व्यवसाय करने के लिए अपने ससुर मुन्ना कुमार सिंह से तकरीबन 2 लाख रुपया कर्ज मांगा था। दामाद होने के नाते मुन्ना कुमार 200000 रुपया कर्ज व्यवसाय करने के लिए दे दिया। कुछ दिन पश्चात मुन्ना कुमार सिंह अपने पैसा मांगने लगे जो विपिन कुमार सिंह को नागवार लगा। इधर 20.10.2022 को मुन्ना कुमार सिंह कोचस पावर हाउस में गार्ड का काम कर रहे थे। जो उनके दामाद विपिन कुमार सिंह अचानक पहुंचे उन्हें कहे कि किसी अन्यत्र जगह रिश्तेदारी में चलना है। दामाद के चलते बातों में आकर विश्वास मान कर साथ चले गए और जाने के बाद उधर उत्तर प्रदेश में किसी मैखाने में जाकर ड्रिंक हुआ। उसके बाद उन्होंने जब देखा की पूरी तरह मामला बन चुकी है तो गोलियों से छलनी कर उत्तर प्रदेश के कट लाइन सड़कों में फेंक दिया।

साथ ही जब उत्तर प्रदेश पुलिस तहकीकात करने करगहर थाना पहुंची थी विपिन कुमार सिंह घड़ियाल आंसू बहाकर रो रहे थे। जूते की पहचान करते हुए पुलिस ने इन्हें मौके पर ही दबोच ली। और विभिन्न धाराओं में जेल में बंद कर दी। विपिन को जेल में मुलाकात हुआ था खूंखार अपराधियों से जो उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर बिहार में सप्लाई किया करते थे गुप्त सूचना के आधार पर करगहर पुलिस की हत्थे चढ़े।
