बिहार सरकार गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे

गन्ना का दाम 550 रुपए करने के लिए ईख उत्पादक संघ आंदोलन करेगा

बिहार सरकार गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करे
गन्ना का दाम 550 रुपए करने के लिए ईख उत्पादक संघ आंदोलन करेगा


जे टी न्यूज़, बेतिया। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव तथा अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बिहार सरकार द्वारा गन्ना के मूल्य इतने कम दर की घोषणा पर कड़ी आपत्ति करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि बिहार में गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में गन्ना की खेती में काफी खर्च लग रहा है। खाद,बीज ,मजदूर,गन्ना के पटवन में किसानों को ज्यादा खर्च करना पड़ता है ।जिसके चलते गन्ना उत्पादन में खर्च बढ़ गया है। दूसरी तरफ बिहार में गन्ना से रिकवरी 10 से 15 % है।ऐसी स्थिति में गन्ना के मूल्य में जो बढ़ोतरी बिहार सरकार ने किया है। वह भारत में सबसे कम मूल्य का निर्धारण है। क्योंकि 400 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों में है। उन्होंने यह भी मांग किया है कि बिहार में बंद पड़े सभी 20 चीनी मिलों को सरकार शीघ्र चालू करे तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित 25 नई चीनी मिल खोलने के वादों को पूरा करे। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मिलों को चालू करके बड़े पैमाने पर इथनॉल बनाया जा रहा है। इसलिए बिहार जैसे गरीब राज्य में खाने के अनाज से बनने वाले इथनॉल प्लांट को लगाने से बिहार सरकार बाज आवे।

Related Articles

Back to top button