बजट छात्रों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला
बजट छात्रों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: आम बजट 2026–27 में छात्रों और महिलाओं के लिए आशा और अवसरों के कई सकारात्मक संकेत मिलते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य पर टीसीएस दर में कमी से पढ़ाई और इलाज का बोझ घटेगा, जिसका सीधा लाभ मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा। सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर सरकार का फोकस युवाओं के लिए नए रोजगार और स्किल आधारित भविष्य की संभावनाएँ खोलता है। महिलाओं के संदर्भ में बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक निवेश पर जोर से कार्य–अवसर और आर्थिक भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। यह बजट छात्रों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक और भविष्य उन्मुख कदम है।यह पहला बजट है, जो कर्तव्य भवन में बना है। इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं…
– आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना
– जनता की उम्मीदों को पूरा करना, सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना
– सबका साथ, सबका विकास, और विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना
देखा जाए तो यह बजट “विकसित भारत”(Developed India) के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम होगा।
– डॉ. रिंकी कुमारी
असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर
