कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई
कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई

जे टी न्यूज, खगड़िया: पसराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 स्थित सतिशनगर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कि मौत इलाज के दौरान हो गई। इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले युवक की पहचान पूर्णिया जिले के युवा जदयू जिलाध्यक्ष बाघमारा निवासी विनोद मंडल के 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार मंडल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना के पदाधिकारी बागेश्वर तिवारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल, गोगरी भेजा। घायलों में पूर्णिया निवासी पिंटू मेहता और गुड्डू मेहता रूप में हुई हैं। फिलहाल दो घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पांचों मित्र अररिया के करीबी मित्र की बरात खगड़िया आए थे। वरमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी देर रात वापस अपने घर पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान, सतिशनगर पेट्रोल पंप के समीप एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार दुर्घटना का शिकार हो गई।





