ईरान के राष्ट्रपति खुमेनेई की हत्या अमेरिका इजरायल द्वारा की गई आतंकवादी कार्रवाई

बेतिया में ट्रंप का पुतला जलाया गया
जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान पर की गई बमबारी और राष्ट्रपति खुमेनेई की हत्या एक आतंकवादी करवाई है। किसी भी देश के संप्रभुता पर अमेरिकी साम्राज्यवाद का सरगना डोनाल्ड ट्रंप लगातार हमले कर रहा है ।वह अपने सामरिक शक्तियों के बल पर पूरी दुनिया को गुलाम बनाना चाहता है और जो इसे स्वीकार नहीं करते उनको बर्बाद करने का काम कर रहा है।

आज पूरी दुनिया में
लोकतंत्र पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है मानव जीवन लीला को समाप्त कर देने की अमेरिका में ठान ली है। इसलिए दुनिया के हर जनवाद पसंद ,प्रभु सत्ता ,राष्ट्र की स्मिता की रक्षा करने वाले लोगों के कतार में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) खड़ी है ।हम इस पुतला दहन के माध्यम से अमेरिका को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह युद्ध से बाज आवे। इसका भारी दुष्परिणाम पूरी दुनिया को झेलना पड़ेगा। हम इस पुतला दहन के माध्यम से जुल्म वह आतंक के खिलाफ समस्त जन मानव को संघर्ष के मैदान में आने का और युद्ध जैसे विनाशक कार्रवाई को रोकने का आग्रह करते हैं ।पुतला दहन का नेतृत्व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता,प्रकाश कुमार वर्मा,शंकर कुमार राव, सुशील श्रीवास्तव,राधेश्याम आदि ने किया।


