सीएम के आगमन को ले प्रशासनिक तैयारी पूरी, नॉर्थ कैंपस में होगा जनसंवाद
सीएम के आगमन को ले प्रशासनिक तैयारी पूरी, नॉर्थ कैंपस में होगा जनसंवाद
सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम

जे टी न्यूज, सिंहेश्वर, मधेपुरा:
मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 10 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासन ने विधि-व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली है। इस संबंध में एसडीसी संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मुख्य रूप से मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे तथा इसके बाद नॉर्थ कैंपस में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नॉर्थ कैंपस में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल को विशेष व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को तैयार रहने तथा बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के दो युवकों को भी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम:

1:40 बजे: मधेपुरा पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचकर भवनों का उद्घाटन, विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन/शिलान्यास, प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा और विभिन्न विभागीय स्टॉल का निरीक्षण।
2:00 बजे: कार्यक्रम स्थल से बीएन मंडल विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस के लिए प्रस्थान।
2:05 बजे: नॉर्थ कैंपस पहुंचकर समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
3:25 बजे: कार्यक्रम स्थल से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
3:30 बजे: हेलीपैड से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।


