महाबली हनुमान की मूर्ति का दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सह भंडारा कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव पी दयानंद
महाबली हनुमान की मूर्ति का दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सह भंडारा कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव पी दयानंद

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत पांडेय पुल के पास मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की मूर्ति का दिव्य प्राण प्रतिष्ठा सह भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले रविवार के दिन जल यात्रा पंचांग पूजन मंडप पूजन बेदी पूजन अधिवास व सोमवार को मूर्ति स्नान अंग न्यास एवं जीव न्यास प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। कार्यक्रम मुन्ना पांडेय कृषि के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं महामंडलेश्वर आत्म प्रकाश यति जी महाराज हथियाराम मठ गाज़ीपुर अपने प्रवचनों से उपस्थित सभी शिष्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही आचार्य व बड़े-बड़े विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर हनुमान जी के मूर्ति का दिव्य प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।

वहीं भंडारा में गांव के बुजुर्ग,बच्चे,सामाजिक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि युवा साथी लगभग हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर नन्हे पांडेय पी दयानंद छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव,बबन पांडेय एसडीओ,मोहन पांडेय श्रमिक अधिकारी,झारखंड पांडेय विजय पांडेय रामप्रवेश दुबे,पी ऋत्विक पिंकू भारतीय संचार वित्त सेवा,डॉक्टर मधुर रंजन चिंटू एमबीबीएस कर्नाटका सरकार,सच्चिदानंद पांडेय अकाउंट ऑफिसर राजेश पांडेय समाजसेवी भोला पांडेय समाजसेविक कनी साह, महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता,रोहतास केशरी मोहन पहलवान,समाजसेवी प्रखर वक्ता टाइगर बाबा उर्फ धनंजय पांडेय,करगहर मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू,श्री साईं इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर कुंदन पांडेय सीताराम पांडेय मारकंडे पांडेय आदि उपस्थित रहें।



