बथनाहा से लापता 13 वर्षीय नेहा, स्टेशन की ओर जाते CCTV में कैद— पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
बथनाहा से लापता 13 वर्षीय नेहा, स्टेशन की ओर जाते CCTV में कैद— पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

जे टी न्यूज, अररिया :
जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। भटीयाही वार्ड संख्या 27, जोगबनी निवासी मुन्ना सिंह की पुत्री नेहा कुमारी सिंह मंगलवार की शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला और गंभीर हो गया।
खोज के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें नेहा को बथनाहा रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया है। इस फुटेज के सामने आने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। उन्हें आशंका है कि बच्ची ट्रेन के जरिए कहीं दूर चली गई हो सकती है।
आखिरकार, हताश पिता मुन्ना सिंह ने बथनाहा थाना पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने रेलवे पुलिस के सहयोग से जल्द से जल्द बच्ची को ढूंढने की मांग की है।
इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है। पड़ोसी और स्थानीय लोग भी परिवार के साथ खोजबीन में जुटे हैं।
*सार्वजन अपील

एक मासूम को घर पहुंचाने में मदद करें
🔹 नाम: नेहा कुमारी सिंह
🔹 उम्र: 13 वर्ष
🔹 आखिरी बार पहने कपड़े: पिंक टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स
🔹 आखिरी लोकेशन: बथनाहा रेलवे स्टेशन की ओर
👉 अगर कहीं भी दिखे या कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें:
📞 9798078927
📞 9942525178
📞 या तुरंत 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचना दें I

