रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज: कुल 111 डीजे जप्त, शांति व्यवस्था सख्त

रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज: कुल 111 डीजे जप्त, शांति व्यवस्था सख्त


जे टी न्यूज,मधुबनी : पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा आज सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना अनुमति एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कुल-111 डीजे / साउंड सिस्टम को तत्काल प्रभाव से जब्त किया गया।

मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय एवं सरकारी निर्देशों के अनुरूप तेज ध्वनि एवं बिना अनुमति डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जब्ती के साथ-साथ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button