एसएसबी 45वीं वाहिनी बीरपुर की सीमा चौकियों द्वारा नशीली दवाइयाँ ,खाद्य पदार्थ, कपड़े तथा 263 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति किया गिरफ्तार जे टी न्यूज़, सुपौल :45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल

एसएसबी 45वीं वाहिनी बीरपुर की सीमा चौकियों द्वारा नशीली दवाइयाँ ,खाद्य पदार्थ, कपड़े तथा 263 किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्ति किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, सुपौल :45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के सीमा चौकियों द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान नशीली दवाइयाँ रेड पी एवं 263 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 45वीं वाहिनी बीरपुर कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी होने की संभावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकियों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए विशेष पेट्रोलिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। 3 अप्रैल देर संध्या को सीमा चौकी शैलेशपुर के कार्मिकों द्वारा विशेष पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 205/8 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अरविंद कुमार यादव, निवासी ग्राम बालारधा, जिला सप्तरी (नेपाल) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं जिसमें नाइट्राज़ेपाम आई.पी.90 नग, स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल 76 नग थे। नशीली दवाइयों एवं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना भीमनगर, जिला सुपौल (बिहार) को सुपुर्द किया गया। शनिवार को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि सुरेन यादव भीमनग निवासी के आवास पर अवैध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि होने पर सीमा चौकी शैलेशपुर सीमा शुल्क विभाग भीमनगर एवं बिहार पुलिस थाना भीमनगर के संयुक्त दल द्वारा रात्रि छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान निम्न वस्तुएँ में रेड पी 750 किलोग्राम, महिंद्रा मैक्सिमाइल सिंक्रो ट्रांसमिशन फ्लूइड 100 लीटर, परदा 120 नग, कपड़े (सूट) 35 नग बरामद की गई।
बरामद वस्तुओं एवं संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क विभाग, फारबिसगंज को सुपुर्द किया गया।
तो वहीं को सीमा चौकी पिपराही के कार्यक्षेत्र में समदा इलाके के मक्का के खेत में मादक पदार्थ छिपाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर गठित विशेष पेट्रोलिंग दल द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी ली गई, जहाँ मक्का की खेती के बीच से 09 बोरियों में कुल 263 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना रतनपुरा, जिला सुपौल (बिहार) को सुपुर्द किया गया।
इन कार्यवाहियों के दौरान सशस्त्र सीमा बल के निरीक्षक सामान्य प्रकाश चंद्र झा, उप निरीक्षक नंदलाल, मुख्य आरक्षी दीपक शर्मा तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक पंकज कुमार, सीमा शुल्क विभाग भीमनगर के मुख्य आरक्षी हरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button