ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन का दो दिवसीय 6 वां केंद्रीय अधिवेशन आयोजित
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन का दो दिवसीय 6 वां केंद्रीय अधिवेशन आयोजित

जे टी न्यूज, पटना:
हाजीपुर रेलवे जोन की एकमात्र मान्यता प्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन (ईसीआरईयू) का 12-13 अप्रैल 26 को दो दिवसीय छठा राष्ट्रीय महाधिवेशन की शुरुआत आज पटना के विद्यापति भवन में हुआ।
महाधिवेशन चार लेबर कोड व पुरानी पेंशन स्कीम की वापसी, निजीकरण- निगमीकरण, आउटसोर्सिंग तथा ठेका प्रथा पर रोक, लाखों रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली, आठवे वेतन आयोग में वेतन भत्तों में सुधार जैसे लोकप्रिय मुद्दों पर आहूत किया गया ।
महाधिवेशन के मुख्य अतिथि सांसद राजाराम सिंह, उद्घाटनकर्ता ऐक्टू महासचिव राजीव डिमरी, इंडियन रेलवे एंप्लॉयज फेडरेशन (आईआरईएफ) महासचिव सर्वजीत सिंह, खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा,ऐक्टू बिहार राज्य महासचिव आरएन ठाकुर, सरोज चौबे सहित रेलवे यूनियन से जुड़े अन्य कई नेताओं ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।
इस अवसर रेलवे यूनियन तथा ट्रेड यूनियन के वेटरन नेताओं तथा परिवार जनों को प्रतीक चिन्ह, शाल देकर सम्मानित किया गया।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन (ECREU) का 6वें दो दिवसीय केंद्रीय अधिवेशन की शुरूआत पटना जंकशन से डाक बंगला ,कोतवाली, आयकर चौराहा होते हुए अधिवेशन स्थल तक केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ
मार्च के साथ हुआ।
तत्पश्चात अधिवेश स्थल पर झंडातोलन एवं शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीआरईयू अध्यक्षत का० संतोष पासवान ने रेलवे एवं देश में मृत्यु को प्राप्त शहीदों को दो मिनट मौन देकर किया।उसके बाद खुला सत्र की शुरुआत हुई।

सत्र का उद्घाटन ऐक्टू राष्ट्रीय महासचिव का० राजीव डिमरी के उद्घाटन भाषण से हुआ। उन्होंने भारत सरकार की मजदूर विरोधी खासकर चार लेबर कोड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मजदूरों की बढ़ती दुर्दशा पर मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता आईआरईएफ महासचिव सर्वजीत सिंह ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने तथा ओपीएस – यूपीएस रद्द करने की मांग को प्रमुखता से उठाया, उन्होंने इस सवाल पर किसान संगठनों की तरह तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ के तर्ज पर आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने इसीआरईयू के छठे अधिवेशन के सफ़लता की शुभकामना देते हुए दिल्ली सरकार /रेल मंत्रालय में रेलकर्मियों की समस्याओं को पहुंचाने के लिए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान ने अध्यक्षता भाषण में कहा कि अधिवेशन से कर्मियों की समस्याओं और पुरानी पेंशन बहाली, रेलवे में रिक्तियों, आठवें वेतन आयोग में समुचित वेतन भत्ता सुधार, एलडीसीई ओपन टू ऑल , रिस्क भत्ता, हार्डशिप भत्ता, शोषण अत्याचार,ठेकेदारी प्रथापररोक,रेलवे कॉलोनी,मे बिजली पानी का सुधार, रेलकर्मियों के माता पिता को मेडिकल व पास पर मजबूत नीति के संघर्ष के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के चरणबद्ध संघर्ष की रणनीति तय किया जाएगा ।
महासचिव मृत्युजंय कुमार ने कहा कि पूर्व मध्य रेल की सबसे बड़ी और रेल मजदूरों एवं रेल प्रशाशन द्वारा मान्यता प्राप्त एक मात्र
इसीआरईयू (ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन) का 6वाँ दो दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय कमिटी, मंडल कमेटी व ब्रांच कमिटी से संबंधित पांचों मंडलों धनबाद, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सोनपुर और समस्तीपुर के हजारों रेलकर्मी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए हैं ।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट लोकसभा सांसद सह लेबर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी सदस्य का.राजाराम सिंह ने चार लेबर कोड से नुकसान, भारत सरकार की मजदूर नीति , अंतरराष्ट्रीय सवालों पर मजदूरों की स्थिति व भारतीय रेल में निजीकरण के विरोध में अपना पक्ष रखते हुए यूनियन की मांग को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
अधिवेशन का मुख्य मुद्दा लेबर कोड, निजीकरण निगमीकरण आउटसोर्सिंग सोर्सिंग ठेकेदारी प्रथा पर रोक लाखों रिक्त पदों की बहाली,पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली व रेल कर्मचारियों के स्थानीय मु्द्दे आठवें वेतन आयोग में वेतन भत्तों में समुचित सुधार,ड्यूटी रोस्टर लागू करना, रिस्ट्रक्चरिंग ठेका मजदूरों का समान काम समान वेतन के तहत समान वेतन, समय पर सामग्रियों, संरक्षा उपकरण , डस्टर, साबुन की आपूर्ति, रिस्क एवं हार्डशिप भत्ता का निर्धारण एवं भुगतान, रेलकर्मी के माता-पिता को पास व मेडिकल सुविधा इत्यादि रहा ।
अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने बताया कि अधिवेशन को मुख्य रूप से अन्य अतिथि व वक्ताओं मे अखिलेश पांडे, स्कीम वर्कर्स नेत्री शशि यादव,ऐक्टू बिहार राज्य महासचि आर.एन. ठाकुर, एलआरसा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, यूनियन के संस्थापक सदस्य काॅम. बी. आर.सिंह, एनएमओपीएस
बिहार प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडे, संयोजक/FANPSR/ECR, कॉम उदय महतो, AIRTU/ECR के महासचिव कॉम. शैलेश यादव, RKTA/ECR के महासचिव राजेश कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा, रसोइया नेत्री सरोज चौबे के साथ साथ अन्य कई वक्ताओं ने अधिवेशन संबोधन किया ।
कल 13 अप्रैल को प्रतिनिधि सत्र में पदाधिकारियों का चुनाव कर संघर्ष के मुद्दों तथा नीतियों को प्रतिनिधियों द्वारा पारित कराया जाएगा ।
इसकी जानकारी आज जारी विज्ञप्ति ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन (ECREU) के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान व महासचिव मृत्युंजय कुमार ने प्रेस जारी कर दिया।


