बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक – राजा अली
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक – राजा अली
जे टी न्यूज,मधुबनी

जिले के पंडौल काली स्थान के सामने स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनाई गई.
पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान है. उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देकर समरस समाज के निर्माण की नींब रखी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला औकाफ कमिटी के सचिव रजा अली ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक है. बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम् योगदान देकर समाज के दबे कुचले और निचले तबके के लोगों को समानता का अधिकार दिया, जिससे आधुनिक भारत का निर्माण संभव हो सका.
रजा अली ने कहा कि संविधान में आरक्षण की सिफारिश बाबा साहेब ने की. जिसके बदौलत समाज के दबे कुचले लोगो को आगे आने का मौका मिल रहा है. बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर ही भारत को विश्व के मानचित्र पर अग्रणी बनाया जा सकता है.
इस मौके आयोजित कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा संतोष पासवान, कैलाश पासवान, जीबछ राम, संतोष ऋषि, अशोक पासवान, रामाशीष राम, घुरन सदाय इंजीनियर साहेब, मंगल सदाय, गोपाल ठाकुर, रामप्रसाद पासवान और रामचंद्र पासवान ने भी संबोधित किया.

