जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर(मदन मोहन)शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण डिजिटल हाउस होल्ड सर्वे को लेकर विभिन्न मीडिया कर्मियों व मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने बताया कि दो चरणों में आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण डिजिटल हाउस होल्ड सर्वे में परिवार के मुखिया द्वारा जानकारी दर्ज की जानी है। इसके तहत आगामी 1 मई तक सभी नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से स्व-जनगणना करनी है। दूसरा चरण 2 मई से आरम्भ होगा। जिसमें प्रगणक आपके द्वारा दर्ज जानकारी की पुष्टि करेंगे

उन्होंने बताया कि, इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी। इस दौरान उन्होंने स्पष्टता के साथ आश्वस्त किया कि, इस डिजिटल जनगणना में नागरिकों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नागरिकों द्वारा डाली गई सारी जानकारियों को गोपनीय रखा जाएगा और उसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। इसके पूर्व जनगणना 2026 के नोडल पदाधिकारी मनीष कृष्णन ने स्व जनगणना के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी और मीडिया कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का आईडी जनरेट होगा। मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।




