प्रो. महेश्वरी प्रसाद यादव का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : डा. पूनम यादव

प्रो. महेश्वरी प्रसाद यादव का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति : डा. पूनम यादव

जे टी न्यूज, मधेपुरा :

मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के गणित विभाग के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक प्रो. महेश्वरी प्रसाद यादव (63) के असामयिक निधन से महाविद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर से छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

कॉलेज परिसर में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। माहौल गमगीन रहा और सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने बताया कि सुपौल जिला के पिपरा प्रखंड अंतर्गत कौशलीपट्टी गांव निवासी प्रो. यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 16 अप्रैल 2026 को बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।

प्राचार्या डा. पूनम यादव ने कहा कि प्रो. यादव गणित विषय के अत्यंत कुशल, अनुशासित और छात्रों के बीच बेहद प्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से महाविद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उप-प्रधानाचार्य डा. भगवान कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रो. यादव कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। वे नियमित रूप से कॉलेज आकर पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

इस दौरान बीए सीबीसीएस तृतीय सेमेस्टर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में शामिल विभिन्न कॉलेजों के वरीय शिक्षकों सहित महाविद्यालय के प्रो. सच्चिदानंद सचिव, प्रो. मनोज भटनागर, प्रो. अभय कुमार, प्रो. ब्रिजेन्द्र मेहता, प्रो. विवेकानंद विवेक, प्रो. विवेकानंद, डा. कामेश्वर यादव, प्रो. दिनेश प्रसाद, प्रो. अरविंद यादव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. भीम कुमार, प्रो. अमित कुमार, प्रो. जय नारायण साह, प्रो. सोएब, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. बंदना बिन्दु, प्रो. सुवेन्दु, प्रो. प्रियंका, प्रो. नीलू तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी गिरिजेश झा, प्रदीप कुमार चौधरी, अमल किशोर, श्याम सुन्दर, सौरभ आदि ने शोकसभा में भाग लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Back to top button