राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं लंबित नीलाम पत्र मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं लंबित नीलाम पत्र मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

 

जे टी न्यूज, मधेपुरा:

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एन.आई.सी. हाल में आंतरिक संसाधन, राजस्व एवं नीलाम पत्र से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा राजस्व संग्रहण की प्रगति, लंबित मामलों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से हर हाल में प्राप्त किया जाए। उन्होंने नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

 

इसके अतिरिक्त, आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण हेतु नवीन एवं प्रभावी उपायों को अपनाने पर जोर देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित समीक्षा एवं क्षेत्र स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया, ताकि राजस्व संग्रहण में सतत वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

 

बैठक में अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button