खाड़ा पंचायत: फसल क्षतिपूर्ति के लिए अंतिम तिथि को आवेदन की प्रक्रिया तेज

खाड़ा पंचायत: फसल क्षतिपूर्ति के लिए अंतिम तिथि को आवेदन की प्रक्रिया तेज

 

250 किसान सफलतापूर्वक कर चुके हैं आवेदन

जे टी न्यूज,उदाकिशुनगंज(मधेपुरा): जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर फसल क्षतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि को किसानों की भीड़ देखी जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण किसान बड़ी संख्या में विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण और दावा प्रस्तुत कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद खाड़ा पंचायत के किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने बताया कि पंचायत में अब तक लगभग 225 से 250 किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे। विभाग का प्रयास है कि सत्यापन के बाद सभी किसानों के बैंक खातों में ससमय क्षतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित कर दी जाए। समाचार लिखे जाने तक केंद्र पर किसानों का आना जारी था और ऑपरेटरों द्वारा युद्ध स्तर पर ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे थे। स्थानीय किसानों ने भी प्रशासन की इस तत्परता पर संतोष जताया है, ताकि मौसम की मार से हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द हो सके।

Related Articles

Back to top button