अररिया को अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जोगबनी-देवघर ट्रेन और कटिहार के लिए मेमू सेवा जल्द
अररिया को अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जोगबनी-देवघर ट्रेन और कटिहार के लिए मेमू सेवा जल्द

जे टी न्यूज, फारबिसगंज :
सीमांचल के रेल मानचित्र पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “सीमांचल को अब रेल विकास की नई रफ्तार मिल रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”
फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक
देवंती यादव,कद्दावर जद यू नेता उद्योगपति मूलचंद जी गोलछा सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, स्थानीय निवासी भी मौजूद रहीं। ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
सांसद ने कहा कि अररिया जिले को जल्द ही जोगबनी से देवघर के लिए नई ट्रेन सेवा की सौगात मिलेगी। इसके अलावा जोगबनी से कटिहार के बीच मेमू (Mainline Electric Multiple Unit) ट्रेन सेवा भी शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी I
