पूर्व मुखिया को भ्रातृ शोक

पूर्व मुखिया को भ्रातृ शोक

जेटी न्यूज/मधुबनी

जिले के लदनियां प्रखंड की लक्ष्मीनिया पंचायत के पूर्व मुखिया रामदयाल यादव के छोटे भाई सामाजिक कार्यकर्ता घुरन यादव का आकस्मिक निधन शनिवार की अलसुबह हो गया। शनिवार को उसका दाहसंस्कार वैदिक विधि विधान से किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र उदय कुमार ने दी।62 वर्षीय घुरन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक उमाकांत यादव,जिला पार्षद झमेली महरा वह ललिता देवी,प्रो अरुण कुमार यादव,प्रो हरिश्चन्द्र यादव,प्रो रामसेवक यादव, पूर्व जिलापार्षद रामाशीष पासवान वह नवल किशोर यादव, पप्पू यादव, रामावतार यादव,हरि नारायण यादव, रामदेव यादव, रामचंद्र यादव,दिलीप यादव,दीप नारायण साह, बैद्यनाथ साह, प्रह्लाद राय,अमर बहादुर कामत समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button