कार्यालय का हुआ शुभारंभ

कार्यालय का हुआ शुभारंभ

जेटी न्यूज/मधुबनी

मधुबनी जिले के लहेरियागंज वार्ड न०1 में डोर स्टेप कार वाश ऑफिस का शुभारंभ हुआ है। जिसका उद्घाटन अनिल नायक के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद अनिल नायक ने बताया कि हमारे यहां बुकिंग कर कार की बेहतरीन सफाई की सुविधा दी जाएगी। जिसमे हमारे यहाँ के अनुभवी स्टाफ़ सभी मशीन लेकर कस्टमर के घर जाकर ही कार की फोम वाश, पॉलिश, डिटेलिंग और स्क्रैच हटाने जैसी सारी सुविधा देंगे। आगे कहा की कस्टमर से हमे बस २ बाल्टी पानी चाहिए होगा और एक इलेक्ट्रिक पॉइंट। इस से कस्टमर का क़ीमती समय बच पाएगा। इस मौके पर प्रकाश राउत, मनोज झा,महेश प्रसाद,राजू गुप्ता,रवि महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button