राष्ट्रकवि दिनकर के ससुराल टभका गांव में मनी उनकी तैतालीसवीँ पुण्यतिथि…….।

राष्ट्रकवि दिनकर के ससुराल टभका गांव में मनी उनकी तैतालीसवीँ पुण्यतिथि…….।

समस्तीपुर ::-जिले के टभका गांव स्थित राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की तैतालीसवीँ पुण्यतिथि डिस्टेँसिग के नियम का पालन करते हुए आयोजित की गई।राज्य स्तरीय साहित्यिक एवं साँस्कृतिक सँस्था अभिब्यक्ति की ओर से सादगीपूर्ण ढंग से साहित्यकारों एवं कुछ ग्रामीण ने उनके आदमकद मुर्त्ति पर एक एक कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।सबसे पहले सँस्था के अध्यक्ष एवं बरिष्ठ पत्रकार चाँद मुसाफिर ने पुष्पांजलि की।

बाद मे फिल्म अभिनेता अमियजी कश्यप. प्रो. शशि भूषण चौधरी. रँजना अँगवाणी. रामबिलास प्रवासी. हरिकिशन ठाकुर ललित प्रसाद ठाकुर सीताराम शेरपुरी जनार्दन ठाकुर. आचार्य लक्ष्मी दास.अभिमन्यु कुमार. अंनिल कुमार झा आदर्श कुमार. रोहित कुमार शिवम कुमार सुभाष चन्द्र ठाकुर प्रभात ठाकुर प्रियरंजन ठाकुर प्रभात कुछ मणिरत्नम कुमार रवि कुमार आनंद कुमार महाशिव कुमार आदि साहित्यकार और ग्रामीणों ने आदमकद मुर्त्ति पर पुष्प चढाये।राष्ट्कवि दिनकर जी का टभका मे ही ससुराल था जहाँ किसी ने उनकी आदमकद मुर्त्ति स्थापित कर छोड़ दी थी।

सम्प्रति बिगत आठ दस बर्ष से उक्त सँस्था द्वारा राष्ट्र कवि की जयन्ती और पुण्यतिथि मनायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button