बछवाड़ा में सुरेन्द्र मेहता ने रचा इतिहास





 

जे टी न्यूज

बछवाड़ा::- विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता के जीत पर पार्टी व एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेन्द्र मेहता बछवाड़ा विधानसभा में एक नया इतिहास रचा है अब बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गरीब , शोषित , पीड़ित , जनता के आवाज बनेंगे तथा बछवाड़ा के विभिन्न समस्या से समस्या के निजात दिलाएगा ।बछवाड़ा में अस्पताल, स्कूल तथा सड़क सहित अन्य सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने का काम करेंगे। बधाई देने वालों में जिलाउपाध्यक्ष बिरजू मल्लिक, बछवाड़ा जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल,कादराबाद जदयू पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मदेव सहनी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज सहनी,भाजपा नेता प्रभाकर राय,जिला महासचिव सुमन लता ,भाजपा नेता प्रेम शंकर राय, गेहुँनी जदयू पंचायत अध्यक्ष मनीष महतो भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button