बिस्फी के सलेमपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या. क्षेत्र में भय का माहौल.
बिस्फी के सलेमपुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या. क्षेत्र में भय का माहौल.

जे टी न्यूज, मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शराब तस्करों के द्वारा बीती रात एक व्यक्ति को सोया अवस्था में गोली मार दिए जाने की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है. थाना क्षेत्र के भोजपंडौल पंचायत के सलेमपुर गांव में घर में सोए 52 वर्षीय राम बिनोद यादव उर्फ करी यादव को बीते रात शराब तस्कर के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई. परिजनों के द्वारा तत्काल डीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक कारी यादव अपने घर में सो रहे थे. रात्रि 1 बजे में बुलेट मोटरसकिल पर सवार होकर तीन से चार अपराधी आकर एक गोली मार दी.अपराधी मोटरसाइकिल घटना की कुछ ही दूरी पर लगाए हुए थे. गोली की आवाज सुनकर मृतक के पत्नी सहित अन्य परिजनों ने जब उठा तो देखा कि राम बिनोद यादव को गोली मार कर अपराधी मोटरसकिल पर सवार होकर भाग रहे है. लोगों ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन असफल रहा और अपराधी भागने में सफल हो गया. परिजनों का कहना है कि 18 मई को शराब तस्कर की गाड़ी पकड़ी गई थी.अपराधी को शंका है कि कारी यादव के द्वारा ही शराब की गाड़ी पकड़वाया गया था.

इस शंका में उनकी हत्या कर दी गई. है. घटना की सूचना मिलती ही एसडीपीओ अमित कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा,थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच की एवं पूछताछ के लिए तीन व्यक्ति को तत्काल हिरासत में ले लिया.एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे.इसको लेकर टीम गठित कर दी गई है. और छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है.
