अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, सुपौल। (ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव): जिला मुख्यालय सहरसा में प्रोफेसर भानु प्रसाद यादव के अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहरसा नगर निगम के सभी वार्डो में कार्यकर्ता का चुनाव करके, एक बड़ा समूह तैयार किया जाय। कुमार गुनानंद सिंह ने प्रस्ताव दिए कि हर एक उपस्थित सदस्य दो से लेकर पांच तक नए सदस्यों को मीटिंग में सम्मिलित करावे। सर्वसम्मति से अगली बैठक 14 जून 2026 को 7 सुबह रखी गई है, सहभागियों से निर्धारित समय पर आने का अनुरोध किया गया है,उपस्थित सदस्यों में जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार उर्फ स्वामीजी, जिला यादव महासभा के संरक्षक रघुनाथ प्रसाद यादव, नरेन्द्र कुमार यादव,कुमार गुनानन्द सिंह , इंजीनियर राजेश रंजन, मिथिलेश कुमार राय ,राजेंद्र यादव रिटायर्ड फौजी,लालू प्रसाद यादव, विद्यानंद यादव,अनमोल प्रसाद यादव ,रमन कुमार यादव,संतोष कुमार यादव,मधुकांत कुमार यादव , धनेश्वर प्रसाद यादव, गुलाब कुमार, नीरज कुमार, संजय यादव ,दिनेश यादव,नितेश यादव सुरेश यादव, राजेश कुमार यादव एवं अन्य लोगों ने अपनी सहभागिता देकर बैठक को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button