योग से स्वास्थ्य, शांति और सकारात्मकता का संदेश वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

योग से स्वास्थ्य, शांति और सकारात्मकता का संदेश
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी के नेतृत्व में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग का नियमित अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ एवं रोगमुक्त रखता है, बल्कि मन को शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मेडिटेशन केंद्र, समस्तीपुर की बहन बी.के. सविता ने योग एवं राजयोग के माध्यम से आंतरिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक जागरूकता और मानसिक संतुलन प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है।
योग अभ्यास का संचालन भाई बी.के. तरुण एवं बहन बी.के. शक्ति ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।


भाई बी.के. कृष्ण ने योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि योग हमें स्वस्थ जीवन, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होकर बेहतर जीवन जी सकता है।
डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ. सुनीता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं एनएसएस की छात्राएँ—नमिता, खुशी सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button