सीतामढ़ी की खुशबू कुमारी ने 70 वी बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बनी SDM, हर्ष जे टी न्यूज, रामगढ़वा/सीतामढ़ी-: “कहते हैं कि कुछ करने एवं पाने की तमन्ना एवं जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं”। इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सीतामढ़ी के बरियारपुर (डुमरा) गांव निवासी कौशल कुशवाहा जी एवं माता- श्रीमती अनीता देवी की प्रथम सुपुत्री खुशबू कुमारी कुशवाहा उत्तीर्ण होकर बनी SDM, और अपने परिवार, कुशवाहा समाज, विद्यालय,ग्राम तथा जिला का नाम रौशन किया है। इन्होंने तीसरे प्रयास में 373 रैंक लाकर बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय बरियारपुर तथा 10वीं और 12वीं भी सुंदरी राम अवतार उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर से तथा स्नातक (गणित )की पढ़ाई गोयनका कॉलेज से की है। सबसे बड़ी बात यह है की बीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी जहां विद्यार्थी लाखों की फीस देकर और बड़े शहरों में रहकर भी नहीं कर पाते हैं। वही खुशबू अपने घर पर ही स्वाध्याय करके 373 वाँ रैंक लाकर यह साबित कर दी है कि यदि पढ़ने की जज्बा और लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। खुशबू के पिताजी बरियारपुर में ही किराना दुकान चलाते हैं। खुशबू पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन सभी छात्र/छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है “खुशबू “। जो यह बहाना बनाते हैं कि हमारे अभिभावक भी महंगी कोचिंग दिलाने और बाहर पढ़ाने में सक्षम होते तो मैं भी अधिकारी बनकर दिखाता। इस उपलब्धि की सूचना पर खुशी को बधाई देने उनके घर पहुंचे सीतामढ़ी कुशवाहा संध के अध्यक्ष डॉ० सुरेश कुमार, सचिव जयराम सिंह, कोषाध्यक्ष- शिक्षक अरविंद कुमार, डॉ० मणि शंकर कुमार, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ रमन, शिक्षक विनोद कुमार सिंह, SBI सीएसपी संचालक पंकज कुमार, राजीव कुमार, सुशील कुमार तथा अवधेश कुमार सहित सीतामढ़ी कुशवाहा संध के समस्त सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी हैं।
सीतामढ़ी की खुशबू कुमारी ने 70 वी बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बनी SDM, हर्षl

जे टी न्यूज, रामगढ़वा/सीतामढ़ी-:
“कहते हैं कि कुछ करने एवं पाने की तमन्ना एवं जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं”। इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सीतामढ़ी के बरियारपुर (डुमरा) गांव निवासी कौशल कुशवाहा जी एवं माता- श्रीमती अनीता देवी की प्रथम सुपुत्री खुशबू कुमारी कुशवाहा उत्तीर्ण होकर बनी SDM, और अपने परिवार, कुशवाहा समाज, विद्यालय,ग्राम तथा जिला का नाम रौशन किया है।
इन्होंने तीसरे प्रयास में 373 रैंक लाकर बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय बरियारपुर तथा 10वीं और 12वीं भी सुंदरी राम अवतार उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियारपुर से तथा स्नातक (गणित )की पढ़ाई गोयनका कॉलेज से की है।
सबसे बड़ी बात यह है की बीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी जहां विद्यार्थी लाखों की फीस देकर और बड़े शहरों में रहकर भी नहीं कर पाते हैं। वही खुशबू अपने घर पर ही स्वाध्याय करके 373 वाँ रैंक लाकर यह साबित कर दी है कि यदि पढ़ने की जज्बा और लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।
खुशबू के पिताजी बरियारपुर में ही किराना दुकान चलाते हैं। खुशबू पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।
उन सभी छात्र/छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है “खुशबू “। जो यह बहाना बनाते हैं कि हमारे अभिभावक भी महंगी कोचिंग दिलाने और बाहर पढ़ाने में सक्षम होते तो मैं भी अधिकारी बनकर दिखाता। इस उपलब्धि की सूचना पर खुशी को बधाई देने उनके घर पहुंचे सीतामढ़ी कुशवाहा संध के अध्यक्ष डॉ० सुरेश कुमार, सचिव जयराम सिंह, कोषाध्यक्ष- शिक्षक अरविंद कुमार, डॉ० मणि शंकर कुमार, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ रमन, शिक्षक विनोद कुमार सिंह, SBI सीएसपी संचालक पंकज कुमार, राजीव कुमार, सुशील कुमार तथा अवधेश कुमार सहित सीतामढ़ी कुशवाहा संध के समस्त सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी हैं।


