निः संतान दंपत्ति के लिए वरदान सिद्ध होगा स्मृति आईवीएफ – विजय चौधरी, किया उद्घाटन व लोकार्पण
निः संतान दंपत्ति के लिए वरदान सिद्ध होगा स्मृति आईवीएफ – विजय चौधरी, किया उद्घाटन व लोकार्पण

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : एक स्त्री केलिए सबसे गौरव का पल होता है जब वह मां बनती है। नि:संतानता किसी स्त्री के लिए सबसे बड़ी कष्टप्रद स्थिति है। लोग उस स्त्री के लिए क्या क्या बातें बनाते हैं, क्या क्या लांछन लगाते हैं यह सब जानते हैं। सृष्टि के अबाध संचालन के लिए आवश्यक है कि हर घर में किलकारी गूंजे। शहर के मोहनपुर स्थित स्मृति आईवीएफ के का उद्घाटन सह लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में निः संतान दंपत्ति के जीवन में संतान की खुशी भरने के संकल्प के साथ डॉ. स्मृति स्पर्श की यह पहल बेहद सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि हमारे जिले में यह संस्थान नि: संतान दंपत्ति के लिए वरदान सिद्ध होगा।

लोग इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। बताते चलें कि रविवार को स्मृति आईवीएफ का फीता काट कर उद्घाटन किया, तत्पश्चात यूएन पैलेस में आयोजित समारोह में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा रिमोट दबा कर लोकार्पण किया। इसके पूर्व अतिथियों का मैथिल परंपरानुसार शॉल, पाग, पौधा, स्मृति चिन्ह एवं उपहार से सम्मान की औपचारिकता के बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार के निर्देशन एवं रवि राज के तबला संगति में छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गीत में आरुषि आर्या, रुचि कुमारी, सोनाली कुमारी, रानी कुमारी, नव्या कुमारी, अंजली कुमारी, विधांशु कुमारी, प्रीति कुमारी, नंदनी कुमारी, अंशु कुमारी शामिल थे। तत्पश्चात संस्थान की निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ स्मृति स्पर्श ने तमाम अतिथियों, पदाधिकारियों सहित लोगों का स्वागत करते हुए शहर में इस संस्थान के खोलने के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। अंत में उच्च शिक्षा आयोग के सचिव राजीव रौशन ने सभी का आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी, मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश कुमार सिंह, हसनपुर विधायक राजकुमार राय, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष खुश्बू कुमारी, धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल, भाजपा कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, अनस रिजवान, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


