महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी एवं पशुपालक किसान सेवा संघ के बैनर तले सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी एवं पशुपालक किसान सेवा संघ के बैनर तले सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : जिले के नगर निगम क्षेत्र के गजराज पैलेस मथुरापुर मैं श्री महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी एवं पशुपालक किसान सेवा संघ के बैनर तले समस्तीपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया | बताते चलें इस प्रोग्राम में आए हुए मुख्य अतिथि के तौर पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, श्री कल्याण पूर्वे नगर निगम नवनिर्वाचित मेयर अनीता राम उप मेयर रामबालक पासवान 47 वार्डो के वार्ड पार्षद का शोल, मिथिला पाग एवं माला के द्वारा सम्मान पूर्व जिला परिषद अनु प्रधान एवं शाहपुर पटोरी की श्रीमती सुधा देवी जिले के पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान के द्वारा किया गया | इसी क्रम में युवा कलश्रम सचिव कथक कलाकार लक्ष्मण कुमार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

वहीं दूसरी ओर मार्शल मार्शल आर्ट कलाकार अमन और प्रिंस के द्वारा विभिन्न नई तरह का चक्रासन और बाइक स्टंट दिखाया गया | वही युवाओं में उत्सुकता का माहौल था | पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान के द्वारा स्टंट कलाकारों को तो फिर से नवाजा गया बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles

Back to top button