पेपर लीक एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में गूंजा
पेपर लीक एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में गूंजा
भाकपा माले विधायकों का प्रदर्शन

जे टी न्यूज, पटना: बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र के पहले दिन पेपर लीक एवं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा माले एवं विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन किया।
भाकपा माले विधायक दल के नेता अरुण सिंह, विधान परिषद शशि यादव एवं विधायक संदीप सौरभ ने अपने हाथों में पेपर लीक, नई शिक्षा नीति 2020 को खारिज करने,धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर ले विधानसभा के परिसर में प्रदर्शन किया।
भाकपा – माले विधायक दल के नेता अरुण सिंह ने कहा कि पेपर लीक सरकार में नियति बन गई है। जंतर मंतर पर छात्र अनशन कर रहे हैं और सरकार ने चुप्पी साध ली है। नीट पेपर लीक की वजह से 20 छात्रों की जान गई है उसकी जवाबदेही धर्मेंद्र प्रधान लें और इस्तीफा दें।भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन हिरासत में रखा गया है। आज जब छात्र शांतिपूर्वक पार्लियामेंट मार्च के लिए निकले तो उनपर बेरहमी से लाठियां चलाई गई। प्रधानमंत्री मोदी तानाशाहों की तरह छात्रों के साथ पेश आ रहे हैं

भाकपा माले विधानपरिषद सदस्य शशि यादव एवं विधायक संदीप सौरभ ने भी सरकार पर असंवेदनशील होने एवं तानशाही का आरोप लगाया। कहा कि सभी विपक्षी विधायक देश के छात्रों के साथ हैं। देश में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुका है, पेपर लीक को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है। जंतर मंतर पर भूख हड़ताल का आज 23 वा दिन है लेकिन सरकार ने कोई बातचीत की कोशिश नहीं की। बिहार में भी भाजपा ने जैसे ही सत्ता संभाला पेपर लीक से युवाओं का स्वागत किया। हम चाहते हैं कि जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और एनटीए को रद्द किया जाए।

