करगहर का पहला हाईटेक प्राइवेट स्कूल बना शिक्षा का नया केंद्र स्मार्ट क्लास,सीसीटीवी,अनुभवी शिक्षकों और आधुनिक शिक्षा के दम पर गांव के बच्चों को मिल रही नई उड़ान।

करगहर का पहला हाईटेक प्राइवेट स्कूल बना शिक्षा का नया केंद्र

स्मार्ट क्लास,सीसीटीवी,अनुभवी शिक्षकों और आधुनिक शिक्षा के दम पर गांव के बच्चों को मिल रही नई उड़ान।

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा की नई पहचान बन चुका है। एल के जी से लेकर कक्षा 10 तक संचालित इस विद्यालय में वर्तमान में 585 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में 16 प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहें हैं।
विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता इसकी स्मार्ट क्लास प्रणाली है। डिजिटल स्क्रीन और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के माध्यम से बच्चों को विषयों को सरल और रोचक ढंग से पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही विद्यालय की प्रत्येक कक्षा सीसीटीवी कैमरों से लैस है। जिससे बच्चों की सुरक्षा,अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी की जाती है। विद्यालय के व्यवस्थापक चंद्रमा तिवारी,निदेशक अमित कुमार तथा प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरी शिक्षकों की टीम शिक्षा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने में जुटी है। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। व्यवस्थापक चंद्रमा तिवारी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा,अनुशासन,नैतिक संस्कार और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जाता है। उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाती और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को भी शहरों जैसी शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।


उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक छात्र आगे चलकर शिक्षक,दरोगा,इंस्पेक्टर तथा विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहें हैं। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। ग्रामीण परिवेश में आधुनिक संसाधनों के साथ शिक्षा का यह मॉडल आज पूरे करगहर क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुका है। बढ़ती छात्र संख्या और अभिभावकों का विश्वास इस बात का प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अब गांवों को शहरों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। मौके पर सुधीर सिंह संतोष पांडेय सोनू कुमार रामदयाल पाल आयुष कुमार घनश्याम पांडेय मारकंडेय सिंह नीता गुप्ता सपना कुमारी पूजा कुमारी रेनु कुमारी सीता कुमारी प्रियंका कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ सभी विद्यार्थी गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button