25 अगस्त को गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी राष्ट्रनायक बी.पी. मण्डल की 109वीं जयंती जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

25 अगस्त को गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी राष्ट्रनायक बी.पी. मण्डल की 109वीं जयंती

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
राष्ट्रनायक बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल की 109वीं जयंती के अवसर पर 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा हेतु शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न तैयारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जयंती समारोह का आयोजन पूरी प्रशासनिक तत्परता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ किया जाए।

बैठक में आयोजन स्थल की तैयारी, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन को अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि जनसहभागिता किसी भी सार्वजनिक आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होती है तथा प्राप्त उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रनायक बी.पी. मण्डल की जयंती को गरिमामय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button