राजद जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा
राजद जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

जे टी न्यूज, अररिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कार्यालय, अररिया में जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश आनन्द ने पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अविनाश आनन्द ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। राजद परिवार उन सभी महान सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीब-गुरबा, दलित, वंचित, शोषित एवं समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसके संवैधानिक अधिकार पहुंचाने की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेंगे।
डॉ. आनन्द ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अपने अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। राजद सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

*ये रहे मौजूद*
ध्वजारोहण कार्यक्रम में राजद के प्रधान महासचिव रामनारायण विश्वास, जिला कार्यालय प्रभारी संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह यादव, जिला महासचिव दीपशेखर, राशिद रूमी, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता शकील साहब, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास, वरिष्ठ राजनेता लाल मोहन यादव, जिला सचिव संतोष यादव, युवा राजद के सिंटू चौधरी, शिवनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
अररिया से विशेष संवाददाता।


