तकिया फ्लाईओवर पर सीढ़ी नहीं होने से राहगीरों की परेशानी पर डीएम ने लिया संज्ञान

भूमि चिन्हित कर जल्द सीढ़ी निर्माण कराने का दिया निर्देश

तकिया फ्लाईओवर पर सीढ़ी नहीं होने से राहगीरों की परेशानी पर डीएम ने लिया संज्ञान
भूमि चिन्हित कर जल्द सीढ़ी निर्माण कराने का दिया निर्देश

जे टी न्यूज़, सासाराम(रोहतास) : तकिया फ्लाईओवर पर आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी अब प्रशासन के रडार पर आ गई है। फ्लाईओवर पर बने पैदल पार पथ के दूसरी ओर सीढ़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने शनिवार को तकिया फ्लाईओवर एवं रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने फ्लाईओवर पर बने पैदल पथ पुल से लोगों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि पैदल पार पथ के दूसरी तरफ सीढ़ी नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल समाधान की दिशा में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने भूमि उप समाहर्ता,सासाराम को आवश्यक भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया,ताकि संबंधित स्थल पर जरूरत के अनुसार सीढ़ी का निर्माण कराया जा सके।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं हो और सीढ़ी निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। प्रशासन की इस पहल से फ्लाईओवर से गुजरने वाले पैदल यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास,सीनियर डीईएन पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल,नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम,विशेष कार्य पदाधिकारी,भूमि उप समाहर्ता सासाराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button