मासिक जांच परीक्षा में मेधावी छात्रों का सम्मान,ट्रॉफी-मेडल से बढ़ाया हौसला
कैरियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
मासिक जांच परीक्षा में मेधावी छात्रों का सम्मान,ट्रॉफी-मेडल से बढ़ाया हौसला
कैरियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास:,)
मासिक जांच परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में कैरियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम श्रेया मिश्रा रिमशा मिश्रा द्वितीय अन्नपूर्णा कुमारी एवं तृतीय श्रुति कुमारी रुखसार खातून को ट्रॉफी,मेडल एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनमें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता की भावना के साथ पढ़ाई में निरंतर बेहतर करने पर जोर दिया गया। कैरियर कोचिंग प्वाइंट के डायरेक्टर वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि नियमित जांच परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन होता है और उन्हें अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य छात्र-छात्राओं में भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलती है। वही समारोह में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि करगहर थाना के एस आई अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित रहें। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन,अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शिक्षक,अभिभावक,समाजसेवी बजरंगी पांडेय के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। आयोजन के अंत में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
