जीविका दीदियों के लिए 2 अक्टूबर को होगा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम जे टी न्यूज, खगड़िया: जिला
जीविका दीदियों के लिए 2 अक्टूबर को होगा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम जे टी न्यूज, खगड़िया: जिला
जीविका दीदियों के लिए 2 अक्टूबर को होगा ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिला जदयू कार्यालय, खगड़िया में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी जी की अध्यक्षता में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जीविका दीदियों के लिए आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ जुटें और अधिक से अधिक जीविका दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से जीविका दीदियों के साथ सीधे संवाद एवं उनके विचारों को जानने का अवसर मिलेगा।

बैठक में रीता कुमारी कार्यक्रम प्रभारी, राका सहाय, निर्मला कुमारी , पूनम जायसवाल, नीलम कुमारी, बंदना कुमारी, अनिता कुमारी, ममता जायसवाल, ,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी, प्रदेश के महासचिव धर्मेन्द्र महतों, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, आदि उपस्थित रहे।
