जोरावरपुर पंचायत के कज्जलवन में बाढ़ की स्थिति का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा
जोरावरपुर पंचायत के कज्जलवन में बाढ़ की स्थिति का अंचल अधिकारी ने लिया जायजा

जे टी न्यूज, परबत्ता/खगड़िया: परबत्ता अंचल अंतर्गत जोरावरपुर पंचायत के ग्राम कज्जलवन में बाढ़ की स्थिति का अंचल अधिकारी, परबत्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति सामान्य पाई गई। अंचल अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में किसी प्रकार की गंभीर समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलस्तर सहित बाढ़ से संबंधित परिस्थितियों की सतत निगरानी की जा रही है।
अंचल अधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की।

