सीपीआई (एम ) ने भगत सिंह जयंती पर लोकतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाया

सीपीआई (एम ) ने भगत सिंह जयंती पर लोकतंत्र बचाओ दिवस के रुप में मनाया


जे टी न्यूज़, पटना : सीपीआई (एम ) द्वारा भगत सिंह की 119वीं जयंती को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया तथा लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनो सीपीआई (एम ) कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. मार्च गाँधी मैदान अवस्थित, भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सहभागी सभी कार्यकर्त्ताओं ने माल्यार्पण किया गया. प्रतिमा स्थल पर ही सभा का आयोजन भी किया गया. सभी वक्ताओं ने भगत सिंह और लोकतंत्र विषय पर अपने अपने विचार प्रस्तुत कियें. वक्ताओं प्रकाश डाला कि भगत सिंह ऐसे लोकतंत्र की स्थापना के हिमायती थे जिसमें विकास का अवसर सभी कों समान रूप से मोहईया हो सके.जिस ढंग से करोड़ों लोगों को मतदान से वंचित किया जा रहा है तथा चुनाव आयोग द्वारा भाजपा-आरएसएस को फायदा पहुंचाया जा रहा है,यह सर्वथा भगत सिंह के विचारों के विपरीत है. देशहित में वर्तमान चुनाव आयोग को तुरत भंग कर लोकतंत्र हितैषी चुनाव आयोग का गठन करना होगा. मौजूदा चयन समिति पक्षपाती है. इसकी जगह वैसे चयन समिति का गठन हो जिसमें प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा लोकसभा के विपक्षी नेता शामिल रहें. ज्ञानेश कुमार ने जिस तरीके से देश के लोकतांत्रिक प्रणाली को ध्वस्त किया है, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मांग किया कि अलोकतांत्रिक तरीके से काटे के नामो को पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाए

सभा को मुख्य रूप से राज्य सचिवमंडल सदस्यगण अहमद अली, मनोज कुमार चंद्रवंशी, भोला प्रसाद दिवाकर के अलावा अरुण कुमार मिश्रा,गणेश सिंह,देवेंद्र चौरसिया, कुलभूषण, सुजीत कुमार ,शंकर शाह, राजीव रंजन, विजय सिंह, आमोद कुमार, प्रवीण कुमार, किशोर कुमार,दीपक कुमार और अशरफ अली.आदि ने संबोधित किया.

Related Articles

Back to top button