जीविका के 20 साल बेमिसाल पर नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक: अनुराधा

जीविका के 20 साल बेमिसाल पर नीतीश संवाद होगा

जीविका के 20 साल बेमिसाल पर नीतीश संवाद होगा ऐतिहासिक: अनुराधा

महिलाओं के जीवन में आए बदलाव पर होगी विशेष चर्चा: शास्त्री

बछौता में 2 अक्टूबर को होगा नीतीश संवाद, तैयारी पूरी

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रिजॉर्ट में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। यह उत्साह कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता का संकेत है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने जीविका से जुड़ी सभी जदयू महिला कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
अनुराधा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को नीतिगत प्राथमिकता मिली। महिलाओं को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा जीविका जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज परिवार, समाज और स्थानीय विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
कार्यक्रम प्रभारी रीता कुमारी तथा जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा ने संवाद कार्यक्रम की तैयारी का मुआयना करने के बाद संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम बेहतर होगा।
वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव पर विशेष चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में शुरू हुए जीविका कार्यक्रम ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को यह कार्यक्रम खगड़िया सहित पूरे बिहार में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम, जिला महासचिव फिरदोस आलम,संजय जायसवाल, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा एवं जयप्रकाश मौर्य सहित अन्य मौजूद थे।
*महिलाओं के जीवन में आए बदलाव पर होगी विशेष चर्चा: शास्त्री*

*बछौता में 2 अक्टूबर को होगा नीतीश संवाद, तैयारी पूरी*

खगड़िया, 1 अक्टूबर।

Related Articles

Back to top button