गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण 70 से अधिक घरों में पानी
गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण 70 से अधिक घरों में पानी

जे टी न्यूज, खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं०-30 के वार्ड पार्षद सह शशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि कृष्णापुरी बलुआही वार्ड नं-30 पुराना वार्ड नं०-24 में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण 70 से अधिक घरों में पानी आ गया है। लोग घरों से सामान निकाल कर एमजी मार्ग में सड़क पर रख रहे थे। ये सभी बाढ़ पीड़ित परिवार कल तक घरों में ही चौकी के नीचे ईट लगाकर ऊंचा कर अपने समान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ रह रहे थे कि पानी के जलस्तर घट जायेगा तो हमलोग कहीं नहीं जायेगें घर में ही रह जायेगें लेकिन आज रात में बहुत ज्यादा जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण घरों से सामान और छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर आ गये। घरों में पानी रहने के बावजूद भी किसी तरह अपने घरों में ही थे उन्होंने बताया कि रात में जहरीले साँप घरों में आ गये जिसके कारण बहुत ज्यादा परेशानी हो गई कि बच्चे काफी डर हुए हैं इसलिए हमलोग घर छोड़कर निकल गये हैं सड़क पर आ गये हैं।
पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार से बात कर वार्ड नं०-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार के परेशानी को बताया तो उन्होंने कहा कि बापू मध्य विद्यालय को खुलवा देते हैं। इन सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को बापू मध्य विद्यालय में अपने घर के सामानों और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रहने कहिए और भी जो व्यवस्था होगी वह भी करवाते हैं। नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल स्वयं बाढ़ पीड़ित परिवार का हाल जानने आये थे और बोले कि जो भी परेशानी है उसके निदान के लिए जिला प्रशासन से बात करते हैं। नगर परिषद द्वारा बापू मध्य विद्यालय की साफ सफाई करवाकर बिलीचिंग आदि का छिड़काव करवा दिया गया है।
जिला प्रशासन से मांग है कि वार्ड नं-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार बापू मध्य विद्यालय में शरण लिए हुए हैं उनके लिए सामुदायिक रसोई चलवाकर भोजन की व्यवस्था अति शीघ्र करवा दिया जाय क्योंकि ये लोग सुबह से ही भखे- प्यासे अपने घर के सामानों और बच्चों के साथ बापू मध्य विद्यालय में शरण लिए हुए हैं।

मीना देवी, सुमित कुमार,अमित कुमार,ढोरो साह,रणवीर साह,रामपुकार साह,जितेंद्र साह,अयोधि यादव,शम्भू यादव,शिरोमणि देवी,कमल राय,पिंटू यादव,डोमन साह,विशाल कुमार,रंजीत साह,मिट्ठू साह,संजीत साह,गणेश ठाकुर,प्रमोद यादव,मंटून रजक,अरुण रजक,ऋषि रजक,सुधीर साह,पप्पू साह,पूनम देवी,कैलाश साह,बिनोद साह,सिंटू साह,शक्ति साह,धर्मवीर साह,अमर साह, बाबादाय देवी,प्रमोद यादव,गणेश ठाकुर,जयकिशोर सिंह,वकील महतो,छत्री दास,मांगन दास,विमला देवी आदि के घरों में गंडक नदी का पानी आ गया है।


