छात्र-छात्राओंश द्वारा विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क जाम

छात्र-छात्राओंश द्वारा विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क जाम

जे टी न्यूज, खगड़िया: नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत वार्ड संख्या-11 स्थित मध्य विद्यालय करना के छात्र-छात्राओंश द्वारा विद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क जाम किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से नगर चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित प्रतिनिधि उनके साथ ने मुलाकात की।

इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पंखे की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन में कमी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की समस्या सहित बच्चों द्वारा बताई गई अन्य समस्याओं से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया।

साथ ही, बच्चों के प्रति प्रधानाध्यापक द्वारा कथित रूप से किए गए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग की शिकायत से भी अवगत कराते हुए मामले की उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं और सम्मानजनक वातावरण की उपलब्धता भी जरूरी है। बच्चों की जायज समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button