करना गांव ने खोया हुनरमंद हाथ, राजेंद्र शर्मा के निधन से शोक की लहरसमाचार

करना गांव ने खोया हुनरमंद हाथ, राजेंद्र शर्मा के निधन से शोक की लहर

जे टी न्यूज, परबत्ता ( खगड़िया ): करना गांव के सुप्रसिद्ध लकड़ी मिस्त्री (कारपेंटर) राजेंद्र शर्मा के निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अपने हुनर के साथ-साथ सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और हंसमुख मिजाज के कारण राजेंद्र शर्मा लोगों के बीच खास पहचान रखते थे। लकड़ी के काम में उनकी कारीगरी की अपनी अलग पहचान थी। गांव और आसपास के क्षेत्रों में उन्होंने कई घरों के दरवाजे, चौखट और अन्य लकड़ी के सामान तैयार किए। उनके हाथों में लकड़ी को खूबसूरत आकार देने का अद्भुत हुनर था।
राजेंद्र शर्मा सिर्फ एक कुशल कारीगर ही नहीं, बल्कि मिलनसार और खुशमिजाज इंसान भी थे। उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनके सहज व्यवहार और मुस्कान को याद करता रहेगा। बातचीत के दौरान उनका अपनापन लोगों के दिल में अपनी जगह बना लेता था।
उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ा है।

उनके एक पुत्र पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके दो पुत्र भी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कुशल कारपेंटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। राजेंद्र शर्मा भले ही इस दुनिया से विदा हो गए, लेकिन उनकी कारीगरी से बने दरवाजे और लकड़ी के सामान के साथ उनकी मधुर मुस्कान और हंसमुख स्वभाव की यादें लोगों के बीच लंबे समय तक जीवित रहेंगी। एक हुनरमंद हाथ थम गया, लेकिन उसकी बनाई पहचान हमेशा बोलती रहेगी। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ग्राम पंचायत पिपरा लतीफ के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर रामबिलास शर्मा, पूर्व मुखिया कैलाश शर्मा, सियादतपुर अगुवानी पंचायत के मुखिया देवेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मंटू, चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह,एम एल सी प्रतिनिधि मंटू शर्मा, वार्ड पार्षद पिंकू ठाकुर,अंबिका शर्मा, आर एन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी,राजद नेता सुनील यादव, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दास,कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, राहुल शर्मा सहित इत्यादि गण।

Related Articles

Back to top button