अमुल डेयरी द्वारा गठित सोसाइटी का प्रथम बर्षगाठ बडे धूमधाम से मनाया गया 

अमुल डेयरी द्वारा गठित सोसाइटी का प्रथम बर्षगाठ बडे धूमधाम से मनाया गया

जे टी न्यूज, खगड़िया: खगडिया जिला मानसी प्रखंड के पुर्वी ठाठा पंचायत के अन्तर्गत अमुल डेयरी द्वारा गठित सोसाइटी पुर्वी ठाठा का प्रथम बर्षगाठ बडे धूमधाम से सोसाईटी के परिसर मे मनाया गया।

जिसमे पंचायत के पशुपालको ने भाग लिया। आज ही के दिन 01 फरवरी 2023 को सोसाईटी को चालु किया गया था। आज सोसाईटी का एक बर्ष पुरा होने पर प्रथम बर्षगाठ मनाया गया।

बाद मे बैठक भी किया गया। सचिव ललित कुमार मिश्रा द्वारा आय व्यय की जानकारी देते हुए बताया कि आपलोगो अधिक से अधिक पशुपालको को सोसाईटी से जोड़ने के लिए आग्रह किये। बैठक की अध्यझता मिथलेश कुमार यादव, सोसाईटी के अध्यझ ने किये।

अध्यझ ने सचिव को निर्देश दिए कि कम फैट और एस, ए, नफ वाला दुध सोसाईटी मे नही आना चाहिए। सोसाईटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने सोसाईटी को आगे बढाने पर चर्चा किये।

कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिह और अशोक कुमार यादव ने अमुल डेयरी की जानकारी दिये। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सोसाईटी को नुकसान नही हो अगर नुकसान होता है

तो उसका भरपाई सचिव करेगे। सचिव अपने स्तर से सारे कार्य का मोनिटिरिग करेगे। ट्रेजरर की समस्या पर सचिव नियमानुसार कारबाई कर दुर करेगे।समिति को सुचित करेगे।

Related Articles

Back to top button