सरायरंजन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में जुटे मतदाता

आलोक कुमार मेहता ने प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की, अनिल झा ने स्नातक, युवा और शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाने का दिया भरोसा

सरायरंजन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजद की बैठक, अनिल कुमार झा के समर्थन में जुटे मतदाता

आलोक कुमार मेहता ने प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की, अनिल झा ने स्नातक, युवा और शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाने का दिया भरोसा

जे टी न्यूज
सरायरंजन (समस्तीपुर)। सरायरंजन प्रखंड के खजुरी चौक के समीप एक निजी आवास पर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा के समर्थन में बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं स्नातक मतदाता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए उजियारपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री एवं राजद के जिला प्रभारी आलोक कुमार मेहता ने कहा कि अनिल कुमार झा पार्टी के निष्ठावान और समर्पित साथी हैं। वे लंबे समय से स्नातक मतदाताओं, युवाओं और शिक्षकों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अनिल कुमार झा को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

वहीं, राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने का अवसर मिलने पर विधान परिषद में स्नातक मतदाताओं, युवाओं और शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे तथा उनके हितों के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

कार्यक्रम में राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, मोहिउद्दीननगर प्रमुख जवाहरलाल राय, जिला सह-प्रभारी सत्यविन्द पासवान, वरीय नेता विष्णुदेव पासवान, आपदा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राजद नेता कौशलेन्द्र कुमार, जिला वरीय नेता प्रो. सत्यनारायण राय तथा प्रखंड युवा अध्यक्ष मोहम्मद राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button