माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो के नेतृत्व में माकपा प्रतिनिधि मंडल ने नेमरा जाकर रूपी सोरेन को दिया श्रद्धांजलि
रूपी सोरेन ने झारखंड आन्दोलनकारी शिबू सोरेन के आन्दोलन के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही -सुफल महतो
माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो के नेतृत्व में माकपा प्रतिनिधि मंडल ने नेमरा जाकर रूपी सोरेन को दिया श्रद्धांजलि
रूपी सोरेन ने झारखंड आन्दोलनकारी शिबू सोरेन के आन्दोलन के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही -सुफल महतो
जे टी न्यूज, झारखंड: माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो के नेतृत्व में 8 प्रतिनिधि मंडल नेमरा पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मात्रा सह शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। माकपा प्रतिनिधि मंडल में माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, राज्य कमेटी सदस्य रंगोवती देवी, जिला कमिटी सदस्य उमेश महतो, पांडू राम मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, सुखदेव महतो,समीर महतो उपस्थित थे। माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन के आन्दोलन में रूपी सोरेन चट्टान की तरह खड़ी रही,शिबू सोरेन के महाजनी आन्दोलन के दौरान रूपी सोरेन का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।जल, जंगल, जमीन पर कारपोरेट कब्जा,सी,एन,टी,- एस,पी,टी, एक्ट का उल्लंघन कर जबरन जमीन अधिग्रहण, पलायन,विस्थापन मुद्दों पर माकपा बिरसा के रास्ते आंदोलन तेज़ करेगी।
माकपा प्रतिनिधि मंडल शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के सभी लोगों को पक्का मकान , रोजगार की गारंटी करने का मांग उठाया।यह शिबू सोरेन एवं रूपी सोरेन के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
