मध्य विद्यालय बिठला, परबत्ता में कचरा निपटारे को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
परबत्ता, खगड़िया | विभिन्न प्रकार के कचरों के सुरक्षित निपटारे के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मध्य विद्यालय बिठला, परबत्ता में कचरा निपटारे को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
परबत्ता, खगड़िया | विभिन्न प्रकार के कचरों के सुरक्षित निपटारे के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

जे टी न्यूज़, खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय बिठला में बड़े शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन के दिशा-निर्देश एवं संरक्षण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कचरों के सुरक्षित निपटारे के लिए मॉक ड्रिल एवं डस्टबिन को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत छात्रों ने समाज एवं विद्यालय परिवार को स्वच्छता के प्रति जागृत किया। पर्यावरण को सुदृढ़ करने और विद्यालय परिसर की सुंदरता बनाए रखने के लिए बच्चों द्वारा अलग-अलग डस्टबिन – गीला कचरा, सूखा कचरा और हानिकारक कचरा – का उपयोग कैसे करें, इसका मॉक ड्रिल कर दिखाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार एवं तमाम शिक्षक गण ने बच्चों के इस रचनात्मक कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छता की आदत विकसित होगी।


