लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने धनतेरस एवं दीपावली की दी शुभकामनाएं
राजद नेताओं ने देशवासियों और बिहारवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने धनतेरस एवं दीपावली की दी शुभकामनाएं
राजद नेताओं ने देशवासियों और बिहारवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
जे टी न्यूज,
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर देशवासियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शुभकामना देने वाले प्रमुख नेताओं में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली, बीनू यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम एवं मो. इसराइल मंसूरी, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद एवं डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य नेता शामिल हैं।
नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरि सभी लोगों और उनके परिवारों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। मां लक्ष्मी एवं कुबेर महाराज की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और बरकत बनी रहे। उन्होंने कामना की कि धनतेरस और दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।



