शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रो. आई.डी. शर्मा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : डॉ विनय

श्रीकृष्णापुरी में आरएनएआर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रो. इन्द्रदेव शर्मा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रो. आई.डी. शर्मा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : डॉ विनय

श्रीकृष्णापुरी में आरएनएआर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रो. इन्द्रदेव शर्मा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई


जे टी न्यूज,
समस्तीपुर। महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक, विचारक एवं प्रेरणास्रोत तथा आरएनएआर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य स्मृतिशेष प्रोफेसर डॉ. इन्द्रदेव शर्मा (आई.डी. शर्मा) की जयंती समारोह आज श्रीकृष्णापुरी, समस्तीपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान, विचारों और आदर्शों को याद किया।

समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन समाजसेवी डॉ. विनय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आचार्य प्रणय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रो. आई.डी. शर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र के विकास का सशक्त माध्यम माना। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षाविद् की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों पर छोड़ी गई उसकी सकारात्मक छाप से होती है। प्रो. आई.डी. शर्मा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता, नैतिकता और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर नगर निगम की मेयर अनीता राम, उप मेयर रामबालक पासवान, आचार्य प्रणय कुमार शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व शिक्षक भुवनेश्वर राम, पत्रकार मुकेश कुमार, शिक्षाविद् प्रो. विनय कुमार, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, लोजपा प्रवक्ता नीरज भारद्वाज, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, आरएसएस प्रचारक अजय कुमार, समाजसेवी निलेश कुमार अप्पू, सतीश कुमार, गिरीश चौधरी, शिक्षक रिंकू कुमार, समाजसेवी प्रो. डॉ. रजनीश कुशवाहा, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, राजद महासचिव मो. परवेज आलम, समाजसेवी संतोष कुमार, अधिवक्ता राकेश कुमार, छोटू कुमार, केशव कुमार सोनू, नितेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button