अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के दौरान डीएम ने प्रमुख छठ घाटों का किया भ्रमण
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के दौरान डीएम ने प्रमुख छठ घाटों का किया भ्रमण
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए जाने के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर अनुमंडल के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति तथा जिला प्रशा
सन की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने घाटों पर उपस्थित छठव्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से संवाद किया तथा उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्य एवं छठी मैया से जिलेवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोक आस्था, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन, पवित्रता, संयम और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। उन्होंने सभी छठव्रतियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके व्रत एवं अनुष्ठान के सफलतापूर्वक संपन्न होने की मंगलकामना की।
संध्या अर्घ्य के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल रही। छठव्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज के कल्याण की कामना की। घाटों पर उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार, नगर निगम समस्तीपुर की मेयर अनीता राम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।